दिल्ली में हर दिन बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 1245 नए मरीज, 6 की मौत

By: Pinki Wed, 24 Mar 2021 10:55:45

दिल्ली में हर दिन बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 1245 नए मरीज, 6 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना संक्रमण (COVID-19) की रफ्तार तेज हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में दिल्ली में 1254 नए कोरोना केस मिले है। इससे पहले 18 दिसम्बर 2020 को एक दिन में 1418 केस आए थे। संक्रमण दर डेढ़ फीसदी से ज्यादा हो गया है। फिलहाल संक्रमण दर 1.52% पर है। वहीं 18 दिसम्बर 2020 को संक्रमण दर 1.6% था। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से 24 घण्टे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मौत का कुल आंकड़ा 10 हजार 973 हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 4890 हो गई है। होम आइसोलेशन का आंकड़ा 2560 हो गया है। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.75% हो गई है। तो वहीं रिकवरी दर घटकर 97.56% पहुंच गया है। 24 घण्टे में 769 मरीज ठीक हुए हैं।

बढ़ा कोरोना तो सरकार ने दिखाई सख्ती

दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का असर दिख रहा है और इस वजह से कोरोना वायरस के नए केस सामने आ रहे हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सरकार ने बाज़ार, सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थलों पर सख्ती बढ़ाने के आदेश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में इन जगहों को 'सुपर स्प्रेडर' माना है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बीते 15 दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन लोगों के बीच कोविड-19 नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस लापरवाही को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निजी तौर पर निगरानी रखने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़े :

# कोरोना: महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 31,855 नए केस; मुंबई में 5185 मरीज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com